राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन पर लोगों को दी शुभकामनाएं, बोलीं- यह त्योहार प्रेम बढ़ाता है
Raksha Bandhan 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2024) की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का उत्सव है, जो प्रेम और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करता है।
यह भी पढ़े :- Raksha Bandhan Muhurat: आज है रक्षाबंधन, जानें भद्रा काल के बाद राखी बांधने का सही मुहूर्त, पढ़े पूरी खबर
मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी संदेश में उन्होंने कहा, “यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करता है। यह त्योहार सद्भाव और प्रेम की भावना को पोषित करे तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan 2024) की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
ह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।



