M-Pox Virus: भारत में भी मंकी पॉक्स का ‘डर’, केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को सतर्क रहने को कहा
Monkey pox Virus : विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ‘मंकी पॉक्स’ (Monkey pox Virus ) को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति घोषित किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर बैठक कर इससे निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है, Monkeypox को लेकर जो अभी का वायरस है वो जो ज्यादा वैयलेंट है और ये तेजी से फैलता है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : बहनों के आगमन से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास, सब होही साँय-साँय वाली राखी से सजी CM साय की कलाई
मंकी पॉक्स (Monkey pox Virus )को लेकर देश के सभी एयरपोर्ट्स पर अलर्ट किया गया है साथ ही अस्पतालों को अलर्ट किया गया है और राज्यों के साथ मीटिंग भी हुई है जिसमें इसके बारे में अलर्ट रहने को कहा गया है। ट्रीटमेंट इसके कोई स्पेसिफिक नहीं है। स्मालपॉक्स की जिन्हे वैक्सीन लगी है इनपर असर नहीं होगा वहीं दिल्ली में सफदरजंग और RML और लेडी हार्डिंग नोडल हॉस्पिटल बनाए गए हैं।
पीएम मोदी ‘MPox’ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
भारत में इसके मद्देनजर तैयारी की स्थिति और संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार पी के मिश्रा ने कहा कि देश में एमपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है और वर्तमान मूल्यांकन के अनुसार इसका व्यापक स्तर पर फैलने का जोखिम कम है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एमपॉक्स की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया आपातकाल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है, क्योंकि यह कई अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि वर्तमान में वायरस का जो स्ट्रेन फैल रहा है, वह अधिक संक्रामक और घातक है, लेकिन भारत में बड़े पैमाने पर संक्रमण की संभावना अभी भी कम है. WHO के अनुसार, 2022 से अब तक 116 देशों में 99,176 मामले और 208 मौतें दर्ज की गई हैं. 2023 में विश्व स्तर पर रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसमें इस साल अब तक 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें हो चुकी हैं. 2022 से अब तक भारत में 30 एमपॉक्स मामले सामने आए हैं, जिसमें आखिरी मामला मार्च 2024 में दर्ज किया गया था.



