Google Analytics —— Meta Pixel

फार्मा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट, हादसे में 17 लोगों की मौत

Andhra Fire Accident: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां अचुतापुरम SEZ स्थित एक फार्मा कंपनी में भीषण आग के बाद विस्फोट हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 36 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिले के एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अचुतापुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। CM चंद्रबाबू नायडू आज अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। वे दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Waqf Bil : आज होगी वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की पहली बैठक, विवादित पहलुओं पर होगी चर्चा

हादसा फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में हुआ है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कंपनी के रिएक्टर के पास आग लगी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे बिल्डिंग के पहले फ्लोर का स्लैब ढह गया, जिसके चलते कई लोग दब गए। घायलों और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फैक्ट्री में 380 से ज्यादा कर्मचारी दो शिफ्ट में काम करते थे। हादसे के वक्त ज्यादातर कर्मचारी खाना खाने गए हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक सॉल्वेंट ऑयल पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर पंप किया जा रहा था, तभी लीकेज हुआ। इसके बाद भीषण आग लग गई, जिसके चलते 500 किलोलीटर के कैपेसिटर रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ। (Andhra Fire Accident)

CM नायडू ने दिए सख्त निर्देश

CM नायडू ने कहा कि मामले में अगर फैक्ट्री मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM ने जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एम्बुलेंस से दूसरे अस्पतालों ले जाने का निर्देश भी दिया है। वहीं डिप्टी CM पवन कल्याण ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी फैक्ट्रियों में सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा मानकों और नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही PM मोदी ने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। (Andhra Fire Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!