Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी से आगे निकलीं श्रद्धा कपूर, इस मामले में तोड़ा रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

Shraddha Kapoor Followers: फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं, जो सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बन चुकी हैं। बता दें कि PM मोदी 14 जुलाई को दुनिया में सबसे ज्यादा X पर फॉलो किए जाने वाले नेता बने थे, लेकिन इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। श्रद्धा से पहले प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले तीसरे भारतीय थे। उनके 91.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: आज होने वाला जनदर्शन स्थगित, CM साय करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

दरअसल, स्त्री 2 रिलीज होने के बाद से श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि श्रद्धा कपूर फॉलोवर्स के मामले में अभी भी प्रियंका चोपड़ा से पूछे हैं, लेकिन जल्द ही वो प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे कर सकती हैं। प्रियंका के अभी 91.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं 270 मिलियन फॉलोवर्स के साथ किंग कोहली यानी विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। बता दें कि 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को इसका प्रीमियर हुआ था। फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। (Shraddha Kapoor Followers)

  

स्त्री 2 फिल्म 7 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बहुत करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अब तक 275.35 करोड़ कमा लिए हैं, जो जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। स्त्री 2 फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्त्री 2 ने छह दिन के भीतर ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सनी देओल की ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। वहीं 7 दिन में फिल्म का कलेक्शन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ से ज्यादा रहा। ब्रह्मास्त्र फिल्म ने 7 दिन में 204 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘स्त्री 2’ जॉन अब्राहम स्टारर ‘वेदा’, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और चियान विक्रम स्टारर ‘थंगालान’ के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि स्त्री 2 इन सभी फिल्मों से बहुत ज्यादा आगे निकल चुकी है। (Shraddha Kapoor Followers)

Back to top button
error: Content is protected !!