Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Crime News : बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, फायरिंग कर हुए फरार

Balodabazar Crime News : भाटापारा के ग्राम रोहरा बंजारी नाला के पास अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लगभग पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना बीती रात 7.30 बजे की है, जिसकी जानकारी आज मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े :- पुलिसवाले ने 34 साल पहले ली थी 20 रुपये की रिश्वत, अब होगी हवलदार की गिरफ्तारी, कोर्ट ने दिया आदेश

जानकारी के अनुसार, घटना सिमगा थाना क्षेत्र के लिमतरा चौकी की है. अज्ञात आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस एवं लिमतरा चौकी पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी गई है. मौके पर जांच के लिए एडिशनल एसपी हेम सागर सिदार भी मौजूद हैं। (Balodabazar Crime News )

यह भी पढ़े :- ममता बनर्जी को अब राज्यपाल ने दिया बड़ा झटका, अपराजिता बिल पर लगाई रोक

बता दें कि इसके पहले भी भाटापारा से नांदघाट मार्ग पर ग्राम रोहरा के सराफा व्यापारी से लूट हो चुकी है, जिसके आरोपियों का आज तक नहीं चला पता। (Balodabazar Crime News )

Back to top button
error: Content is protected !!