Google Analytics —— Meta Pixel

हमारा लक्ष्य हवाई यात्रा को सामान्य नागरिक तक पहुंचाना है: PM नरेंद्र मोदी

PM on Air Travel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एशिया प्रशांत नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संगठन की 80 साल की यात्रा पूरी हुई है और 80 हजार पेड़ लगाने का और वो भी मां के नाम पर पेड़ लगाने का एक बड़ा पहल है। भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में एविएशन सेक्टर ने अहम भूमिका निभाई है। इस सेक्टर के जरिए हम लोगों, संस्कृति और समृद्धि को जोड़ने का काम कर रहे हैं। 4 अरब लोग और मध्यम वर्ग की बढ़ती संख्या, जिससे मांग में वृद्धि हो रही है, इस सेक्टर की प्रगति के लिए प्रेरक शक्ति हैं।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा ऐलान, बोले – मुख्यमंत्री के साथ से कोई मंच शेयर नहीं करूंगा

PM मोदी ने कहा कि तेजी से बढ़ता मीडिल क्लास और उसके कारण बढ़ती हुई डिमांड… ये अपने आप में इस सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ा प्रेरक शक्ति है। हमारा लक्ष्य एयर ट्रैवल को सामान्य नागरिक तक पहुंचाने का है। हमें एयर ट्रैवल को सुरक्षित, किफायती और सभी के लिए पहुंच योग्य बनाना है। आपके प्रयासों से हमारे पास दिल्ली घोषणापत्र है। यह घोषणापत्र क्षेत्रीय संपर्क, नवाचार और विमानन क्षेत्र में सतत विकास के हमारे संकल्प को आगे ले जाएगा। मुझे विश्वास है कि हर बिंदु पर कार्रवाई की जाएगी। इस घोषणापत्र को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा और हम सामूहिक शक्ति के साथ नई ऊंचाइयों को छुएंगे। आज भारत दुनिया के टॉप नागरिक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में से एक मजबूत पिलर बना हुआ है। (PM on Air Travel)

उड्डयन सेक्टर की ग्रोथ अभूतपूर्व: PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां नागरिक उड्डयन सेक्टर की ग्रोथ अभूतपूर्व है। 10 साल में भारत में एयरपोर्ट की संख्या डबल हो गई है। एक तरफ हम छोटे शहरों में एयरपोर्ट बना रहे हैं, दूसरी तरफ बड़े शहरों के एयरपोर्ट को और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए सुलभ बनाना है। हमें हवाई यात्रा को सभी के लिए सुरक्षित, किफायती और सुलभ बनाना है और इसे हासिल करने के लिए हमारा घोषणापत्र, सामूहिक प्रयास और अनुभव काम आएंगे। भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का विकास अभूतपूर्व है। सिर्फ एक दशक में भारत ने बहुत बड़ा बदलाव किया है। इन सालों में भारत विमानन-विशिष्ट से विमानन-समावेशी देश बन गया है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास…ये हमारा कमिटमेंट है। हमारा एविएशन सेक्टर महिला नेतृत्व विकास के हमारे इस मिशन को बहुत मदद कर रहा है। (PM on Air Travel)

भारत ने एक बौद्ध सर्किट डेवलप किया: PM मोदी

उन्होंने कहा कि भारत में करीब 15 प्रतिशत पायलट महिलाएं हैं। वर्टिपोर्ट्स के इनोवेशन के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह हवाई परिवहन का एक ऐसा मॉडल है जो शहरों में यात्रा को आसान बना रहा है। हम भारत को उन्नत हवाई गतिशीलता के लिए तैयार कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब हवाई-टैक्सी से यात्रा करना एक वास्तविकता बन जाएगी। हमें एक-दूसरे के लिए टूरिज्म को बढ़ाने के लिए भी मदद करनी चाहिए। कई देशों में भगवान बुद्ध की पूजा होती है। भारत ने एक बौद्ध सर्किट डेवलप किया है। कुशीनगर में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनाया है। अगर हम पूरे एशिया में भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थों का एक साथ जोड़ने का अभियान लेते हैं तो एविएशन सेक्टर और उससे जुड़े देशों को भी सामान्य यात्रियों के लिए एक भिन्न-भिन्न सिचुएशन वाला मॉडल तैयार कर सकते हैं। (PM on Air Travel)

Back to top button
error: Content is protected !!