PM मोदी ने 6 नए वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कार्यक्रम को भी किया संबोधित

PM on Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही करोड़ों के विकासकार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं। इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को PM आवास योजना के तहत अपना घर मिला है।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री केजरीवाल अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार: AAP सांसद राघव चड्ढा
PM मोदी ने कहा कि मैं झारखंड की जनता-जनार्दन को इन सभी विकासकार्यों के लिए बधाई देता हूं। अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं। पूर्वी भारत में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन ट्रेनों से कारोबारियों, छात्रों को बहुत लाभ होगा। इससे यहां आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी तेज होंगी। (PM on Vande Bharat)
PM नरेंद्र मोदी ने दी विकास की सौगात
उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं। आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किए जा रहे हैं। देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं। PM आवास योजना के तहत झारखंड के हजारों लाभार्थियों के लिए पक्के मकान बनाने के लिए पहली किस्त जारी की गई है। (PM on Vande Bharat)



