Google Analytics —— Meta Pixel

आपके सपनों के लिए मैं अपना पल-पल खपा दूंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में कई विकासकार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही अहमदाबाद मेट्रो में सवारी कर यात्रियों से बातचीत की। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्सव के इस समय में भारत के विकास का उत्सव भी निरंतर जारी है।  अहमदाबाद से करीब 8,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें रेल, रोड और मेट्रो जैसे कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। गुजरात के गौरव में एक और सितारा जुड़ा है। नमो भारत रैपिड रेल भी शुरू हुई है। ये भारत की अर्बन कनेक्टिविटी में एक और मील का पत्थर सिद्ध होने वाली है।

यह बी पढ़ें:- रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

PM मोदी ने कहा कि गुजरात के हजारों परिवार अपने नए घर में प्रवेश भी कर रहे हैं। हजारों परिवारों को उनके पक्के घर की पहली किस्त भी जारी हुई है। उत्सव के इस माहौल में एक पीड़ा भी है। इस साल गुजरात के अनेक इलाकों में एक साथ अतिवृष्टि हुई है। इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर, इतने कम समय में, इतनी तेज बारिश हमने देखी है। गुजरात के कोने-कोने में ये स्थिति पैदा हुई। इसके कारण जान-माल की भी बहुत हानि हुई है। केंद्र और राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव राहत देने के लिए कार्य कर रही है। इस साल गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। लंबे समय में पहली बार इतने कम समय में भारी बारिश हुई है। इस वजह से हमने अपने परिजनों को खो दिया है। (PM Modi in Ahmedabad)

देश की जनता ने एक नया इतिहास रचा: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें प्रभावित लोगों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। मैं इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुझे गुजरात के आप सभी लोगों की अपेक्षा का भी अहसास है। आप चाहते थे कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैं जल्द से जल्द आपके बीच आऊं। ये स्वाभाविक था, क्योंकि 60 साल के बाद देश की जनता ने एक नया इतिहास रचा है। एक सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। राष्ट्र प्रथम का संकल्प दिलाकर आप ही लोगों ने मुझे दिल्ली भेजा है। मैंने लोकसभा चुनाव के दरमियान आप सभी को और देशवासियों को एक गारंटी दी थी। मैंने कहा था कि तीसरे टर्म के पहले 100 दिन में देश के लिए अभूतपूर्व फैसले लिए जाएंगे। (PM Modi in Ahmedabad)

100 दिनों के एजेंडे को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी: PM

PM ने कहा कि पिछले 100 दिनों में मैंने 100 दिनों के एजेंडे को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने देश और विदेश में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीते 100 दिनों में मैंने दिन-रात नहीं देखा। 100 दिन के एजेंडे को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। देश हो या विदेश, जहां भी जो भी प्रयास करने थे वो किए, कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। 100 दिन के इन निर्णयों में देश के हर नागरिक, हर परिवार, हर वर्ग के कल्याण की गारंटी पक्की हो गई है। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं पर काम शुरू हुआ है। चुनाव के दौरान मैंने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी देश को दी थी, इस गारंटी पर तेजी से काम हो रहा है। गांव हो या शहर, हम सभी के लिए बेहतर जिंदगी जीने की व्यवस्थाएं जुटाने में लगे हैं। (PM Modi in Ahmedabad)

100 दिनों में दर्जनों प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 100 दिनों में रेल, रोड, पोर्ट, एयरपोर्ट और मेट्रो से जुड़े दर्जनों प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी गई है।यहां गुजरात में भी कनेक्टिविटी से जुड़े ढेर सारे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। गुजरात के लिए ये दिन एक और वजह से भी खास है। दरअसल, अहमदाबाद और भुज के बीच नमो भारत रैपिड रेल चलने लगी है। नमो भारत रैपिड रेल देश में एक शहर से दूसरे शहर रोज आने जाने वाले हमारे मिडिल क्लास परिवारों को बहुत सुविधा देने वाली है। दुनिया में भारत को कितना मान-सम्मान मिल रहा है। दुनिया में हर कोई भारत का, भारतीयों का खुले मन से स्वागत करता है। हर कोई चाहता है कि भारत के साथ अच्छे रिश्ते हों। अगर कहीं कोई संकट है, कहीं कोई समस्या है, तो लोग समाधान के लिए भारत को याद करते हैं। (PM Modi in Ahmedabad)

भारत के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहते हैं: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ हर देशवासी पूरी दुनिया में भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहता है। अपने देश को और उसके सामर्थ्य को आगे बढ़ाने में लगा है। वहीं देश में ही नकारात्मकता से भरे कुछ लोग उल्टा काम कर रहे हैं। ये लोग देश की एकता पर प्रहार कर रहे हैं। सरदार पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर भारत का एकीकरण किया, लेकिन सत्ता के भूखे और लालची ये लोग भारत के ही टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहते हैं। अब ये लोग मिलकर कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को वापस ले आएंगे। ये लोग जम्मू-कश्मीर में दो संविधान, दो विधान का नियम फिर लागू करना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए ये लोग किसी भी हद को पार कर रहे हैं। नफरत से भरे हुए ये लोग भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ये लोग गुजरात को भी लगातार निशाने पर ले रहे हैं। (PM Modi in Ahmedabad)

सिर्फ मेरे देशवासी ही मेरे आराध्य: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात को इनसे सतर्क भी रहना है और इनपर नजर भी रखनी है। विकसित होने के रास्ते पर चल रहा भारत ऐसी ताकतों से डटकर मुकाबला करेगा। आपका कल्याण, आपके जीवन की सफलता, आपके सपनों को साकार करने के सिवाय मेरी कोई इच्छा या आकांक्षा नहीं है। सिर्फ और सिर्फ मेरे देशवासी ही मेरे आराध्य हैं। मैंने अपने इस आराध्य देव की पूजा में अपने आप को आहूत करने का, खपाने का निर्णय कर लिया है। जिऊंगा तो आपके लिए, जूझता रहूंगा तो आपके लिए, जी-जान से खपता रहूंगा तो आपके लिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से देशभर को करोड़ों की सौगात दी है। (PM Modi in Ahmedabad)

Back to top button
error: Content is protected !!