Google Analytics —— Meta Pixel

कवर्धा में फिर बलवा : वन विकास निगम की टीम को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, अफसरों का सिर फोड़ा, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : प्रदेश के कवर्धा जिले में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के टीम पर धावा बोलते हुए जानलेवा हमला कर दिए हे, इस हमले के एक अफसर का सिर पर गहरी चोट आई है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले टॉप 5 राज्यों में छत्‍तीसगढ़ ने पाया स्थान

जानकारी के मुताबिक वन विकास निगम को सूचना मिली थी की रेत माफियाओं द्वारा ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर ले जाया जा रहा है, सूचना के बाद वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची, इस दौरान रेत माफियाओं ने अफसरों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा गया है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे PM मोदी , जानिए क्या है खासियत

एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी, इस दौरान रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वही घटना के बाद फरार आरोपियों के तलाश की जा रही है। (Chhattisgarh )

15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी. इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले पर शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है. 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है. बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त के होंगे। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!