राज्यपाल डेका ने की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर की चर्चा

Governor Deka Meet Sitharaman: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के द्वारा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट निवेश को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें:- Israel Strike : इजरायल ने शुरू किए जवाबी हमले, अब नसरल्लाह के भाई हाशेम सैफुद्दीन को मार गिराया
उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्यपाल डेका ने सीतारमण को बताया कि छत्तीसगढ़ में भरपूर प्राकृतिक, खनिज और वन संपदा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं है। इस दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में निवेशक सम्मेलन का आयोजन महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की। बता दें कि 18 सितंबर को राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किए जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतिकरण देखा। इस दौरान उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल और सुलभ बनाने पर बल दिया। (Governor Deka Meet Sitharaman)
राज्यपाल डेका ने की सभी उद्यमियों की तारीफ
राज्यपाल डेका ने सभी उद्यमियों के प्रस्तुत विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ सके ऐसी योजनाएं बनाई जाएं। इसे लेकर उन्होंने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया और उपयोगी सुझाव दिए। दरअसल, राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में उद्यमियों ने 6 स्टार्टअप्स योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। विनिता पटेल ने ग्रामीण महिलाओं विशेषकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए फिर उपयोग में आ सकने वाले सेनेटरी पैड निर्माण की योजना बताई। करण चंद्राकर ने केले पौधे के अपशिष्ट से कपड़ा, कप-प्लेट, ईंट उत्पादन की योजना बताई। (Governor Deka Meet Sitharaman)



