महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों पर मतगणना जारी, दोनों राज्यों में BJP गठबंधन को बढ़त

Assembly Election Counting 2024: महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों पर मतगणना जारी है। दोनों ही राज्यों के रुझानों में BJP गठबंधन आगे चल रहा है। कोलाबा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मेरे अनुसार महायुति 175 सीटें जीतेगी। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर PM मोदी के नेतृत्व से भारी बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है। पिछले 2.5 सालों में जिस तरह से महाराष्ट्र की सरकार ने लगातार वहां की जनता, गरीब कल्याण, किसानों का सम्मान और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है और दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी के नाम पर सिर्फ महाविभाजन अघाड़ी दिखा।
यह भी पढ़ें:- Ramvichar Netam Accident : मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, कार पिकअप से टकराई, हालत गंभीर, CM साय मिलने पहुंचे
उन्होंने कहा कि दोनों ही जगहों पर NDA की सरकार बनने जा रही है, जिस तरह से नतीजे आने से पहले ही EVM पर सवाल उठाए जा रहे हैं उसी से पता चल जाता है कि वहां पर अपनी हार को लेकर अभी से चिंता शुरू हो चुकी है। दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम ने कहा कि आज मतगणना का दिन है। हमारे और पूरे महाराष्ट्र के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैंने सिद्धिविनायक भगवान के चरणों में प्रार्थना कर महाराष्ट्र में महायुति की सरकार वापस लाने का आशीर्वाद मांगा है। महायुति की सरकार लाना इसलिए जरूरी है, ताकि 2.5 सालों से महाराष्ट्र में जो विकास का कार्य और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उन्हें जारी रखा जाए और यहां के लोग खुशहाल रहें। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा कि CM महायुति का ही बनेगा ये तया है। महायुति की सरकार आएगी ये भी तय है। (Assembly Election Counting 2024)
सिद्धिविनायक मंदिर में की प्रार्थना
उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार महेश सावंत ने सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सिद्धिविनायक हमारे आराध्य देवता है हम जो भी शुभ कार्य करने जाते हैं उससे पहले हम भगवान का आर्शीवाद लेते हैं तो आज मैं सिद्धिविनायक मंदिर आकर भगवान से कहा कि मेरे मन में जो था वह आपने मुझे दिया है। मुझे शुरू से कुछ चुनौती नहीं लगी क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है जो यहां पर रहते हैं उन्हें पता है कि दिन-रात कौन जनता की सेवा कर रहा। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा की ही अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी। इस बात में कोई किंतु-परंतु नहीं है। सरकार भी भाजपा-NDA गठबंधन की ही बनेगी। चुनाव प्रचार के समय से ही संकेत मिल चुके थे। भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है। (Assembly Election Counting 2024)



