Google Analytics —— Meta Pixel

योगी और मोदी सरकार देश को बांटने का एजेंडा चला रहे हैं: कांग्रेस

Congress on Sambhal Violence: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के।

यह भी पढ़ें:- संभल हिंसा को लेकर तेज हुई राजनीति, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफरत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की, वह दिखाता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया। प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी जरूरी नहीं समझा। (Congress on Sambhal Violence)

भेदभाव, अत्याचार और फूट फैलाने का प्रयास: प्रियंका

सांसद प्रियंका ने कहा कि सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार और फूट फैलाने का प्रयास करना न जनता के हित में है, न देश के हित में। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यूपी के संभल में हुई हिंसा योगी सरकार में नफरत का नतीजा है। ये एक पैटर्न है- जहां कुछ लोग लोअर कोर्ट में अपील डालेंगे, ऑर्डर आएगा, मस्जिदें खोदी जाएंगी, बवाल होगा और BJP अपनी सियासत चमकाएगी। योगी और मोदी सरकार देश को बांटने का एजेंडा क्यों चला रहे हैं? (Congress on Sambhal Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!