आज महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

Devendra CM Swearing Ceremony: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 13 दिन बाद आखिरकार जनता को अपना मुखिया मिलने वाला है। देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा, जिसमें फडणवीस तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। वहीं NCP नेता अजित पवार 6वीं बार डिप्टी CM बनेंगे। उनके अलावा शिवसेना नेता और पूर्व CM एकनाथ शिंदे भी डिप्टी CM के पद की शपथ लेंगे। बता दें कि फडणवीस के बाद शिंदे CM से डिप्टी CM बनने वाले दूसरे नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM को भी न्योता भेजा गया है। साथ ही देशभर के 400 साधु-संत भी शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे, जिसमें महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला। महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने महाराष्ट्र की जनता से जो वादे किए हैं उनको पूरा करने के लिए यह सरकार काम करेगी। (Devendra CM Swearing Ceremony)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्य नारायण चौधरी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 5 अतिरिक्त आयुक्तों, 15 DCP, लगभग 700 अधिकारियों, लगभग 3000 पुलिसकर्मियों और हमारे अन्य घटकों जैसे BDDS और QRT टीमों को शामिल करते हुए एक व्यापक तैनाती योजना तैयार की है। हमने व्यापक पार्किंग और यातायात डायवर्जन सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय किए हैं। हमने महाराष्ट्र के सभी प्रवेश बिंदुओं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी अधिकारियों को तैनात किया है। 8000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। आजाद मैदान क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। पूर्व दिशा की ऊंची इमारतों पर पुलिस तैनात रहेगी। (Devendra CM Swearing Ceremony)

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। देवेंद्र ने महाराष्ट्र को तेज गति से विकास की ओर ले जाने का काम किया है। एक बार फिर महाराष्ट्र की जनता महाराष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाते हुए देखेगी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पास कई सालों का अनुभव है। उन्होंने एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर बेहतरीन काम किया है। भाजपा नेता सी.टी.रवि ने कहा कि उनके नेतृत्व पर पार्टी को विश्वास है और जनता ने भी विश्वास रखा है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र और मजबूत होगा। स्थिर सरकार देने के लिए, विकास करने के लिए जनता ने हमें वोट दिया है। (Devendra CM Swearing Ceremony)

भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस 2014-2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। महाराष्ट्र की जनता ने उनका कार्य देखा है, उसके बाद उनके नेतृत्व में चुनाव हुए और महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें आगे रखकर जनादेश दिया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने बगावत करके सरकार बना ली। उनकी सरकार ढाई साल चली और हमारी सरकार ढाई साल रही। हमारी सरकार फिर से तीसरी बार बनी है। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता ने हमारी सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है। शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मैंने पहले दिन से कहा है कि महायुति में कोई समस्या नहीं है, महायुति महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। एकनाथ शिंदे एक कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं, उन्हें कुर्सी में उतनी दिलचस्पी नहीं है, जितनी उन्हें न्याय देने में है। इसी तरह यह सरकार आगे बढ़ेगी। (Devendra CM Swearing Ceremony)

भाजपा नेता राहुल नार्वेकर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बहुत लोकप्रिय, विधानमंडल और महाराष्ट्र के बहुत प्रभावशाली नेता हैं और उनका चयन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महायुति पूरी तरह से एक है। राज्य के सभी लोग शपथ ग्रहण का बड़े उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि देवेंद्र फडणवीस अपने अनुभव, व्यक्तित्व और सोच से महाराष्ट्र को देश का शीर्ष राज्य बनाने में सफल होंगे। भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि अगले 5 सालों में महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार मिलेगी। देवेंद्र के अनुभव और महाराष्ट्र में लोकप्रियता के साथ, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में एक अच्छी सरकार होगी, अच्छा शासन और अच्छा प्रशासन होगा। (Devendra CM Swearing Ceremony)



