बस और डंपर के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, यमुना एक्सप्रेस पर गई 4 की जान

Road Accident in Gujarat: गुजरात के भावनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा त्रपज गांव के पास हुआ। बस भावनगर होते हुए सूरत से राजुला की ओर जा रही थी। इसी दौरान भावनगर में त्रापज के पास बस सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में आगे बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को भावनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS 3rd Test : आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टाला फॉलोआन, चौथे दिन का खेल खत्म
हादसे में घायल 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस के ड्राइवर वल्लभभाई सोंडभाई मकवाना ने बताया कि उनकी बस सूरत से राजुला आ रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी। इसी दौरान त्रापज के पास सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गए। ड्राइवर ने बताया कि डंपर के चारों ओर पत्थर या उसके खड़े होने के कोई सिग्नल नहीं थे। इसलिए मेरा ध्यान उस पर नहीं गया। जैसे ही बस डंपर के पास पहुंची तो मैंने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन ये हादसा हो गया। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। (Road Accident in Gujarat)

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के 161वें किलोमीटर पर ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई, जिससे कैंटर गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे के बीच रास्ते में खड़ी हो गई। तभी पीछे से आ रही कार रूकी, जिसमें सवार लोग उतरकर कैंटर के चालक और क्लीनर का हाल-चाल जानने लगे। इसी बीच पीछे से आई कार ने 4 लोगों को रौंद दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल का इलाज जारी है। (Road Accident in Gujarat)




