भारत के प्रतिभाशाली युवा अभूतपूर्व विकास को बढ़ावा दे रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Youth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों की तारीफ की। साथ ही कहा कि इसका श्रेय देश के युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा को जाता है। भारत उल्लेखनीय उपलब्धियों का एक ट्रेंड स्थापित कर रहा है और यह हमारे प्रतिभाशाली युवाओं की वजह से है। हम आने वाले समय में और भी बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से मैं लगातार हर पल ग्रामीण भारत की सेवा के लिए काम कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें:- जिलों में सर्वसुविधायुक्त न्यायालय उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा
उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों को सम्मानजनक जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया। बचपन से ही मैंने गांव की समस्याओं को जिया है। इसीलिए गांव-गरीब की सेवा के संकल्प को साकार करने में निरंतर जुटा हूं। ग्रामीणों को गरिमापूर्ण जीवन देना हमारी प्राथमिकता है। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार की नीयत, नीति और निर्णय ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं। बीते 10 सालों के हमारे प्रयासों से खर्च के मामले में गांव और शहर का अंतर बहुत कम हुआ है। (PM Modi on Youth)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर्वे में खुलासा हुआ है कि गांव तेजी से बदल रहे हैं। आज हम गांवों के विकास से राष्ट्र के विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मंत्र गांव के विकास से राष्ट्र का विकास है। भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नारीशक्ति की भूमिका बहुत अहम है। महिला सशक्तिकरण की हमारी योजनाओं से उनके जीवन में एक नई क्रांति आ रही है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस से आज हमारे गांव 21वीं सदी के आधुनिक गांव बन रहे हैं। देश के अपने ग्रामीण भाई-बहनों से मेरा यह विशेष आग्रह जाति के नाम पर बांटने वाले से सावधान रहें। (PM Modi on Youth)



