Google Analytics —— Meta Pixel

शहीद सुदर्शन वेट्टी के दो महीने के बेटे ने पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

Shahid Jawan Sudarshan Vetti: बीजापुर में 6 जनवरी को नक्सली हमले में शहीद हुए बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी को उनके दो महीने के बेटे ने अंतिम विदाई दी। यह दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर देने वाला था। CM विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- शहीद सुदर्शन की शहादत को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। 2 माह के एक मासूम और अबोध बेटे के अपने शहीद पिता को अंतिम विदाई देने का यह मार्मिक दृश्य, हर दिल को झकझोर देने वाला है। सुदर्शन जी जैसे वीर हमारे छत्तीसगढ़ की शान हैं। उनके और अन्य शहीदों के बलिदान ने नक्सल उन्मूलन के हमारे संकल्प को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 7 जनवरी तक 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, महासमुंद में 9425 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सली कान खोलकर सुन ले, हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारी सरकार नक्सलवाद के इस नासूर को तय समय-सीमा में समूल खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है। बता दें कि 6 जनवरी को बीजापुर के अंबेली गांव में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया था, जिसमें सवार 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे। शहीद सुदर्शन वेट्टी दंतेवाड़ा जिले के गुमलनार गिरसापारा के रहने वाले थे। (Shahid Jawan Sudarshan Vetti)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों का किया गया कायराना हमला न सिर्फ हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा। (Shahid Jawan Sudarshan Vetti)

Back to top button
error: Content is protected !!