Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi in Mahakumbh : आज महाकुंभ जाएंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi in Mahakumbh 2025 : पीएम मोदी आज बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगे. पीएम मोदी करीब 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी के महाकुंभ आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली है.

यह भी पढ़े :- Delhi Chunav 2025 Voting : किसके हाथ में इंदप्रस्थ की सत्ता? दिल्ली चुनाव में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर तमाम तैयारियों का जायजा लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10:00 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए नैनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान पहुंचेंगे. उसके बाद सुबह 10:45 बजे तक अरैल घाट जाएंगे. अरैल घाट से नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगे. संगम में स्नान के बाद वह संतों और साधुओं से मुलाकात करेंगे. उसके बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

PMO ने दी जानकारी

महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री ने आज की तिथि क्यों चुनी, क्या है मान्यता?

पीएम मोदी आज माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। हिंदू पंचांग की मानें तो 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके अलावा, यह दिन को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत के दौरान भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। (PM Modi in Mahakumbh 2025 )

ये है आज का पूरा कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
  • करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी और सीएम योगी अरेल घाट पहुंचेंगे। अरेल घाट पर खास बोट से पीएम संगम में स्नान के लिए जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और संगम घाट पर संगम आरती भी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री इस बीच सीएम योगी के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मोदी वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट आएंगे। प्रधानमंत्री का संगम दौरा करीब डेढ़ से 2 घंटे का रहेगा।

महाकुंभ के आयोजन से पहले की थी गंगा आरती

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे। (PM Modi in Mahakumbh 2025 )

Back to top button
error: Content is protected !!