Google Analytics —— Meta Pixel

पश्चिम बंगाल में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, कहा- हमें कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं

CM Mamata Banerjee: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद INDIA गठबंधन में दरार पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली के नतीजों के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा कि वे 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगले साल तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ही काफी है।

यह भी पढ़ें:- Parliament Budget Session : मैं मछली नहीं खाता, जब लोकसभा स्पीकर को संसद में बोलनी पड़ी यह बात, पढ़े पूरी खबर 

CM ममता ने कहा कि कांग्रेस का बंगाल में कोई वजूद नहीं है। लिहाजा हमें यहां उनकी जरूरत नहीं है। हम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ अकेले लड़ेंगे। हम अपने दम पर सत्ता में आएंगे। बंगाल की कैबिनेट मंत्री शशि पांजा ने कहा कि हमारी पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने हमसे बात की है और उन्होंने बताया किया है कि यहां पश्चिम बंगाल में, तृणमूल कांग्रेस और उसका संगठन चुनाव के लिए तैयार है और तृणमूल कांग्रेस अकेले 2026 में चुनाव जीत सकती है। TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि ममता बनर्जी पार्टी की सुप्रीमो हैं, उनका दृष्टिकोण इस तथ्य से निर्धारित होता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में अकेले लड़कर TMC ने 42 में से 29 सीटें जीती थी। (CM Mamata Banerjee)

सांसद संजय राउत ने दी सलाह

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी हम उनकी सीट कम करेंगे। जब हम अपने राज्य में लड़ रहे हैं तो हम INDIA गठबंधन के बारे में नहीं सोच सकते, हमें अपनी ताकत से लड़ना होगा। TMC विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि 2021 में भी दीदी ने अकेले चुनाव लड़ा था और नतीजे अच्छे रहे थे। उन्हें 213 सीटें मिली थी, जो अब बढ़कर 226-227 हो गई है। टीएमसी में दीदी ही एकमात्र निर्णयकर्ता हैं। इसके आधार पर 2026 के चुनाव में टीएमसी आसानी से दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस पर शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा अकेले लड़ती आ रही है। (CM Mamata Banerjee)

CM ममता ने बताई वजह

सांसद राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है। हालांकि केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा है। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। हालांकि CM ममता ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मदद नहीं की। हरियाणा में AAP ने कांग्रेस की मदद नहीं की। इसी वजह से भाजपा दोनों राज्यों में जीत गई। सभी को एक साथ होना चाहिए, लेकिन बंगाल में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। इसलिए अकेले चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि गठबंधन को साथ बैठकर सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। हालांकि उन्होंने माना कि कभी-कभी गठबंधन में समस्याएं आती है। (CM Mamata Banerjee)

कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं: तरुण चुघ

सिब्बल ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के चलते महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया था। इधर, भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा कि अब TMC ऑल इंडिया नहीं बल्कि लोकल है। ममता बनर्जी के पाप का घड़ा भर चुका है। ममता बनर्जी 1 साल रुकिए बंगाल के लोग आपको जवाब देंगे। जैसे दिल्ली के लोगों ने जवाब दिया है वैसे ही बंगाल के लोग 2026 में ममता बनर्जी को जवाब देंगे। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि ‘युवराज’ और ‘युवरानी’ सभी के लिए एक दायित्व हैं। INDIA गठबंधन और देश के लिए कांग्रेस के पास कोई विजन या नेतृत्व नहीं है। कांग्रेस आज सबसे बड़ी देनदारी है। देश के लोग वंशवादी राजनीति को खारिज कर रहे हैं। पूरे देश में जनता भ्रष्टाचारी, वंशवादी और अवसरवादी लोगों को नकार रही है। देश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों के लिए काम हो रहा है। (CM Mamata Banerjee)

Back to top button
error: Content is protected !!