भारत दौरे पर कतर के अमीर शेख तमीम, PM नरेंद्र मोदी ने किया भव्य स्वागत

Emir of Qatar Sheikh: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। दरअसल, PM मोदी ने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। PM मोदी ने अपने कतर वाले ‘भाई’ को गले लगाया। साथ ही कहा कि अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : नक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव
उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। इसे लेकर राष्ट्रपति कहा कि मुझे कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। विदेश मंत्रालय के सचिव (CPV & OIA) अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने आखिरी बार मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था। जब PM मोदी ने फरवरी 2024 में अपनी दूसरी यात्रा की तो उन्होंने कतर के अमीर को भारत की राजकीय यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया था। (Emir of Qatar Sheikh)
PM मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
विदेश सचिव ने कहा कि कतर के अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार जगत के लोगों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। सुबह कतर के अमीर का भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को कतर के अमीर से मिलीं और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन किया। PM मोदी ने हैदराबाद हाउस में कतर के अमीर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक व्यापार संबंधों और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को याद किया। (Emir of Qatar Sheikh)



