Google Analytics —— Meta Pixel

जन औषधि यानी-सस्ते इलाज की गारंटी…जन औषधि का मंत्र है – दाम कम, दवाई में दम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM Modi in Dadra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में 2580 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। वहीं सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा सिलवासा, ये प्रदेश एक आधुनिक पहचान के साथ उभर रहा है। सिलवासा एक ऐसा शहर बन चुका है, जहां हर जगह के लोग रह रहे हैं। यहां का कॉस्मोपॉलिटन मिजाज बताता है कि दादरा और नगर हवेली में कितनी तेजी से नए अवसरों का विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें:- राजधानी में गर्लफ्रेंड के विवाद में बवाल, पिता ने पिस्टल तानी, बेटे ने गोली चलाई, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसी विकास अभियान के तहत अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा और टूरिज्म यानी हर क्षेत्र से जुड़े ढेर सारे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के विकास को और गति देंगे, यहां नए अवसर पैदा होंगे। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए केवल एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं, ये प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल स्टेट बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाए। वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली है, जल जीवन मिशन से हर परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है। (PM Modi in Dadra)

भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई: PM

उन्होंने कहा कि भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, पीएम जनधन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है। इन योजनाओं की सफलताओं ने यहां के लोगों को विश्वास से भर दिया है। सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उसके व्यापक प्रभाव दिख रहे हैं। आज जन औषधि दिवस भी है। जन औषधि यानी-सस्ते इलाज की गारंटी। जन औषधि का मंत्र है – दाम कम, दवाई में दम। हमारी सरकार अच्छे अस्पताल भी बनवा रही है, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है और जन औषधि केन्द्रों के जरिए सस्ती दवाएं भी दे रही है।(PM Modi in Dadra)

Back to top button
error: Content is protected !!