Google Analytics —— Meta Pixel

Dhamtari tanker accident : धमतरी में दो टैंकरों की टक्कर, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, बड़ा हादसा टला

Dhamtari tanker accident : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल टैंकर ने सड़क किनारे खड़े पानी टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पानी टैंकर का अगला हिस्सा अलग हो गया और हजारों लीटर पानी सड़क पर फैल गया।

यह भी पढ़ें :- Stepson killed in Dhamtari : सौतेले बेटे की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका, सात साल बाद कंकाल मिलने से खुला राज

घटना के वक्त मजदूर पानी टैंकर से पौधों को सींचने का कार्य कर रहे थे। सौभाग्य से मजदूरों को कोई चोट नहीं आई। पानी सड़क पर फैलने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।

टक्कर में भारत पेट्रोलियम का टैंकर शामिल था, जो रायपुर से धमतरी की ओर जा रहा था। जैसे ही यह टैंकर बिरेझर के पास पहुंचा, उसने आगे खड़े पानी टैंकर को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इस टक्कर में पेट्रोल टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पानी टैंकर का अगला भाग सड़क में धंस गया। (Dhamtari tanker accident)

पेट्रोल टैंकर का चालक घायल हो गया, जिसे धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि पेट्रोल टैंकर नहीं पलटा, वरना पेट्रोल रिसाव से बड़ी आगजनी की आशंका थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर स्थिति सामान्य की। (Dhamtari tanker accident)

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी नेशनल हाईवे पर एक डीजल टैंकर के पलटने से भयानक आग लग गई थी, जिसमें चालक गंभीर रूप से झुलस गया था। उस घटना की पुनरावृत्ति इस बार टल गई, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी चिंता का विषय बनती जा रही है। (Dhamtari tanker accident)

Back to top button
error: Content is protected !!