खौफनाक वारदात : साली का कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमा आरोपी, मंदिर के सामने लगाए जयकारे

West Bengal Murder : पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति अपनी साली का सिर काटकर उसे हाथ में लिए गांव में घूमता नजर आया। यह घटना भरतगढ़ गांव की है, जो बसंती थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़े :- India Covid latest update : देश में 3726 एक्टिव केस, अब तक 28 की मौत; JN.1 वैरिएंट बना सबसे बड़ा खतरा
वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी दाएं हाथ में धारदार हथियार और बाएं हाथ में कटा हुआ सिर लिए हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह एक मंदिर के सामने जयकारा लगाते हुए भी नजर आता है। यह दृश्य लोगों को डराने और हैरान करने वाला था।
झगड़े के बाद की वारदात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का अपनी साली से शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने दरांती जैसे धारदार हथियार से साली का सिर काट दिया। यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध नहीं, बल्कि गुस्से में की गई प्रतीत होती है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। (West Bengal Murder)
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और वीडियो की सत्यता भी जांची जा रही है। इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और इनके पीछे की मानसिकता को समझना भी जरूरी है। (West Bengal Murder)



