Google Analytics —— Meta Pixel

Disha Patani airport video : दिशा पाटनी को एयरपोर्ट पर नहीं मिली एंट्री, वीडियो वायरल; पासपोर्ट घर भूल गईं, ‘Holyguard’ फिल्म में इंटरनेशनल डेब्यू पर चर्चा

Disha Patani airport video : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त चर्चा में आ गईं जब वे सिक्योरिटी चेक तक पहुंचने के बाद अचानक यू-टर्न लेकर वापस लौट गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि दिशा एयरपोर्ट पर अपना पासपोर्ट लाना भूल गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।

वीडियो में दिशा व्हाइट फिटेड फुल स्लीव टी-शर्ट और लाइट ब्लू बैगी जींस में नजर आईं। उन्होंने एयरपोर्ट गेट पर जाने से पहले मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दिया। जब वे वापस लौट रही थीं तो एक फोटोग्राफर ने पूछा, “क्या हुआ?” इस पर दिशा ने मुस्कुराकर जवाब दिया, “कुछ नहीं,” और फिर हंसते हुए अपनी कार में बैठ गईं।

यह भी पढ़ें :- Sonam Kapoor @40: सेक्शुअल हैरेसमेंट का सामना किया, वेटर की नौकरी की, कपड़े उधार लिए; कहा था- पापा, आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

हाल ही में दिशा पाटनी की अगली इंटरनेशनल फिल्म Holyguard को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह एक सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन ऑस्कर विजेता केविन स्पेसी कर रहे हैं। फिल्म में दिशा के साथ हॉलीवुड स्टार्स डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रियाना हिलडेब्रांड भी नजर आएंगे। यह फिल्म ‘Stateguards vs Holyguards’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग मैक्सिको में हुई है। (Disha Patani airport video)

कुछ समय पहले दिशा की शूटिंग के दौरान की एक फोटो वायरल हुई थी, जो डुरैंगो, मैक्सिको की थी। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, दिशा ने इस साल जनवरी में टायरेस गिब्सन और हैरी गुडविन्स के साथ फिल्म के पायलट की शूटिंग की थी। उनके एक्शन सीन विजुअली काफी इम्प्रेसिव बताए जा रहे हैं।

यह दिशा का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले वह 2017 में जैकी चैन के साथ फिल्म Kung Fu Yoga में नजर आ चुकी हैं। मौजूदा समय में वह Welcome to the Jungle पर भी काम कर रही हैं, जो 2025 में रिलीज होगी। (Disha Patani airport video)

दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। 2015 में तेलुगु फिल्म ‘Loafer’ से डेब्यू करने के बाद वह 2016 में ‘MS Dhoni: The Untold Story’ से हिंदी सिनेमा में आईं। इसके बाद ‘Baaghi 2’, ‘Bharat’, ‘Malang’ और हालिया रिलीज Kalki 2898 AD और Kanguva में भी नजर आईं। (Disha Patani airport video)

Back to top button
error: Content is protected !!