Naxal attacks in Chhattisgarh : सुकमा नक्सली हमले में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, CM साय ने जताया गहरा दुख

Naxal attacks in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोन्टा डिवीजन के एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। यह हमले की सूचना मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शहीद अधिकारी को नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दु:खद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : सुकमा में नक्सली IED हमले में ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उन्होंने आगे कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवान भी घायल हुए हैं और उनकी समुचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। (Naxal attacks in Chhattisgarh)
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है और सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। नक्सली इस सफलता से बौखलाकर इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे और वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। (Naxal attacks in Chhattisgarh)



