Salman Khan divorce joke : सलमान खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में तलाक और एलिमनी पर ली चुटकी, बोले- खर्राटों पर भी हो जाता है तलाक

Salman Khan divorce joke : नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से शुरू हो रहा है। शो के पहले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गेस्ट के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ बातचीत में सलमान ने रिश्तों और तलाक पर मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखी, जो चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें :- Kedarnath helicopter crash : गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; हेली सेवा पर अस्थायी रोक
वीडियो में सलमान खान कहते हैं, “पहले लोग एक-दूसरे के लिए त्याग करते थे। अब अगर रात को एक टांग किसी पर आ जाए, तो तलाक हो जाता है। खर्राटे आने पर भी तलाक हो जाता है। छोटी-छोटी गलतफहमियों पर तलाक हो जाता है। और फिर तलाक के बाद वो आधे पैसे लेकर भी चली जाती है।” (Salman Khan divorce joke)
सलमान के इस बयान पर शो में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसते नजर आते हैं। हालांकि, यह क्लिप पूरी बातचीत का हिस्सा नहीं है, इसलिए सलमान की बातों का पूरा संदर्भ सामने नहीं आ पाया है। फिर भी, यह मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं। (Salman Khan divorce joke)
तीसरे सीजन की खास बातें
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुआ था। पहला सीजन 13 एपिसोड में 22 जून 2024 को खत्म हुआ। दूसरा सीजन 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक चला। अब तीसरे सीजन की शुरुआत 21 जून 2025 से हो रही है।
इस बार शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर जैसे कॉमेडी कलाकार भी नजर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि करीब छह साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो रही है। अर्चना पूरन सिंह के साथ अब सिद्धू भी शो का हिस्सा होंगे। (Salman Khan divorce joke)



