Google Analytics —— Meta Pixel

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की कस्टडी 24 नवंबर तक बढ़ी, पढे़ं पूरी खबर

AAP MP Sanjay Singh: दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की साजिश हो रही है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। केजरीवाल के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। दिल्ली शराब घोटाला केस में ED ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। वे पिछले 38 दिन से हिरासत में हैं। उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:- दिवाली पर पटाखे जलाते समय आंखों का रखें खास ख्याल, थोड़ी से लापरवाही पड़ सकती है भारी

10 अक्टूबर को संजय सिंह की रिमांड और 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई। फिर 13 अक्टूबर को कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!