गूगल पर लगा 1 हजार 337 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Google Fined: गूगल पर 1 हजार 337 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी CCI ने गुरुवार को गूगल पर 1337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइस से जुड़ीं एंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिस करने के चलते अल्फाबेट के गूगल पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना लगाने के साथ ही CCI ने गूगल से अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि गूगल जल्द से जल्द अपनी सर्विस अपडेट करें।

यह भी पढ़ें:- इस देश की PM ने दिया इस्तीफा, भारतवंशी हो सकता है अगला ‘प्रधान’

बता दें कि गूगल के खिलाफ CCI की जांच बीते 2 सालों से लगातार जारी है। इन्वेस्टिगेशन कमेटी ने गूगल पर एंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिस करने, अनफेयर बिजनेस करने और मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में गड़बड़ी करने के आरोप भी लगाए थे। दो साल की जांच में CCI ने गूगल इंडिया को मार्केट में अपना एकतरफा दबदबा बनाने का दोषी पाया। गूगल दबाव बनाकर कॉम्पिटिशन और इनोवेशन को भी कम कर रहा था। गूगल सर्च रिजल्ट, म्यूजिक, ब्राउजर, ऐप लाइब्रेरी और बाकी सर्विसेस में कई तरह की गड़बड़ी कर रहा था। (Google Fined)

 

CCI ने आरोप लगाए हैं कि गूगल मोबाइल फोन और ऐप मेकर्स पर वन-साइडेड कॉन्ट्रैक्ट का दबाव बनाता था। इससे किसी भी नए मोबाइल में पहले से गूगल के ऐप्स इंस्टॉल रहते हैं। उन्हें अन-इंस्टॉल भी नहीं किया जा सकता। इससे यूजर्स को मजबूरी में गूगल ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी से गूगल ऐप्स का यूज टाइम बढ़ता और बाकी ऐप्स को नुकसान पहुंचने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास में भी गूगल पर लाखों यूजर्स का बायोमेट्रिक डाटा कलेक्ट करने के आरोप लगे हैं। इसके लिए गूगल यूजर्स की परमिशन भी नहीं ले रहा था। (Google Fined)

बता दें कि CCI ने गूगल से पहले गुरुवार को ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस मेक माय ट्रिप-गोआईबीबो और हॉस्पिटैलिटी सर्विस OYO पर जुर्माना लगाया था। OYO पर 168.88 करोड़ रुपए और MMT-go पर 223.48 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था। CCI ने अनफेयर बिजनेस करने के चलते दोनों फर्म पर पेनल्टी लगाई। मेक माय ट्रिप अपने प्लेटफॉर्म के सर्च रिजल्ट में OYO को टॉप पर रखता था। इससे बाकी होटल पार्टनर को नुकसान हो रहा था। CCI ने MMT-go से जुड़े इस मामले की जांच अक्टूबर 2019 में शुरू की थी। (Google Fined)

Related Articles

Back to top button