Trending

OnePlus का नया Android TV भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत, अभी खरीदने पर मिलेगा बंपर ऑफर

OnePlus TV : OnePlus ने भारत में नया Android Smart TV लॉन्च किया है। OnePlus के इस Smart TV का साइज 55-इंच का है। इसमें 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है। ये फुल-रेंज स्पीकर्स और OxygenPlay 2.0 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं।

OnePlus TV का नाम

इस टीवी का नाम कंपनी ने 55 Y1S Pro रखा है। ये क्सालि बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। इस टीवी को कंपनी की वेबसाइट के अलावा, ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर्स और सभी प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें : देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हो रहे टूरिस्ट

OnePlus TV 55 Y1S Pro की कीमत और उपलब्धता

ICICI Bank कार्ड के साथ कस्टमर्स को 3 हजार रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि, ये ऑफर 25 दिसंबर तक ही वैलिड है। इसके अलावा कंपनी 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी सभी प्रमुख बैंक ट्रांजैक्शन पर दे रही है।

खासियत और फीचर्स

OnePlus TV 55 Y1S Pro में 4K UHD डिस्प्ले 10-बिट कलर डेप्थ के साथ दिया गया है। इसमें HDR10+, HDR10 और HLG का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस मिलता है।

OnePlus के इस टीवी में एडवांस Gamma Engine दिया गया है। जो स्मार्टली विजुअल्स को ट्यून करके अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर के साथ देता है। इसमें MEMC टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ये स्मूदर और रियलस्टिक मोशन ऑफर करती है।

इसमें Dolby Audio दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे सिनेमेटिक साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है। इसमें फुल-रेंज स्पीकर्स 24W आउटपुट के साथ दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि इससे बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल और सिनेमेटिक ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलता है।

यह भी पढ़ें : Jio जल्द ही लाने जा रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन, लांच के पहले ही कई डिटेल्स हुई लीक

OnePlus TV 55 Y1S Pro में Android 10.0 बेस्ड OxygenPlay 2.0 दिया गया है। इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं। ये Kids Mode का फीचर भी दिया गया है। इससे यूजर्स बच्चे के कंटेंट देखने को कंट्रोल कर सकते हैं। OxygenPlay 2.0 के साथ 230 से ज्यादा लाइव चैनल्स का एक्सेस मिलता है।

Related Articles

Back to top button