Google Analytics —— Meta Pixel

चीनी सैनिकों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे अग्निवीर, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

Agniveer Yojana : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “सिर्फ छह महीने का ट्रेनिंग लेने वाला अग्निवीर पांच साल तक ट्रेनिंग लेने वाले एक चीनी सैनिक के खिलाफ लड़ाई में शहीद हो जाएगा.” मध्य प्रदेश के शहडोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने दावा किया, “अग्निवीर योजना की कल्पना प्रधानमंत्री ने की थी लेकिन सेना यह योजना नहीं चाहती है.”

‘शॉर्ट टर्म भर्ती योजना को खत्म करेंगे’
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सैनिकों को सेना में शामिल करने के लिए इस शॉर्ट टर्म भर्ती योजना (Agniveer Yojana ) को खत्म कर देगी. कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘पहले, गरीब लोग सेना में शामिल होते थे, उन्हें (सैनिकों को) पेंशन और शहीद का दर्जा मिलता था… कैंटीन की सुविधा भी उनके लिए उपलब्ध थी… अब वे (केंद्र) कहते हैं कि हम (योजना के तहत) युवाओं को भर्ती करके और उन्हें छह महीने के लिए प्रशिक्षित करके अग्निवीर बना रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें:- सुकमा में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि एक अग्निवीर एक प्रशिक्षित चीनी सैनिक का सामना कैसे कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘चीनी सैनिक पांच साल तक प्रशिक्षण लेने के बाद आएंगे, आप परिणाम समझ सकते हैं… हमारा बेटा (अग्निवीर) शहीद हो जाएगा, तब हमसे कहा जाएगा कि अग्निवीर होने के कारण उन्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा… आपको न तो कैंटीन की सुविधा मिलेगी और न ही पेंशन.’’

राहुल गांधी ने कहा, ”लेकिन वह (अग्निवीर Agniveer Yojana ) जिससे लड़ेगा, वह उससे कहेगा कि ‘भाई, तुम्हें पेंशन नहीं मिलती, तुम्हें कैंटीन की सुविधा नहीं मिलती, तुम्हें शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा, लेकिन उन्हें कैंटीन की सुविधा मिल रही है और पेंशन भी मिलेगी…शहीद का दर्जा भी मिलेगा.’’ उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी.

Back to top button
error: Content is protected !!