Google Analytics —— Meta Pixel

Up Politics : अखिलेश यादव ने दिया मानसून ऑफर, बोले- 100 लाओ सरकार बनाओ, मची हलचल

Up Politics : उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। BJP में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऑफर दिया है। कहा है, मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें:- CM साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी BJP की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल (Up Politics) को लेकर दी जा रहीं है। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है कि लौट के बुद्धू घर को आए।

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में BJP सरकार कमजोर हो गई है। इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं। BJP के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया। इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, BJP की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। BJP 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। (Up Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!