Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा

Akhilesh Yadav on PM: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही संकट याद आ गया। दरअसल, देश के लिए संकट सिर्फ एक है और उसका नाम भाजपा है। इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है। सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए, क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। 

यह भी पढ़ें:- दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अखिलेश ने कहा कि हमारी बात गलत लग रही हो तो लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक पता कर लीजिए या अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी तक। वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं है ? भाजपाइयों ने चुनाव में जो हजारों चार्टर हवाई यात्राएं करी वो क्या पानी से उड़ रही थीं ? वो क्या होटलों में नहीं ठहर रहे थे या सिलेंडर की फोटो लगाकर खाना बनाकर खा रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही हैं क्या ? इस तरह की अपील से तो व्यापार-कारोबार-बाजार में मंदी या महंगाई की आशंका की वजह से डर के साथ घबराहट, बेचैनी, निराशा फैल जाएगी। सरकार का काम अपने अकूत संसाधनों का सदुपयोग करके आपातकालीन हालातों से उबारना होता है, भय या अफरातफरी फैलाना नहीं। 

भाजपाई अपनी नाकामी स्वीकार करें: अखिलेश 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो भाजपाई अपनी नाकामी स्वीकार करें, देश को बर्बाद न करें। वैसे भी इन हालातों की असली वजह विदेश नीति के मामले में देश की परंपरागत गुट निरपेक्षता की नीति से भाजपा सरकार का हटकर कुछ गुटों के पीछे, कुछ खास वजहों और दबावों की वजह से चलना है। इसका खामियाजा देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी की मार के रूप में भुगतना पड़ रहा है। किसान-मजदूर से लेकर हर युवा, हर गृहिणी, नौकरीपेशा, पेशेवर, कारोबारी मतलब हर कोई इसकी चपेट में आ गया है। सच तो ये है कि भाजपा विदेश नीति और गृह नीति दोनों में फ़ल हो गई है। ये अपील भाजपा सरकार की अपनी असफलता की स्वीकारोक्ति है। दरअसल, वोट मिलते ही भाजपा का खोट सामने आ गया। (Akhilesh Yadav on PM)

देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा: अखिलेश 

सांसद अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपाइयों ने चुनावी घपलों से राजनीति को प्रदूषित कर दिया है। नफरत फैला कर समाज के सौहार्द को बर्बाद कर दिया है। अपने चाल-चलन से भाजपाइयों ने संस्कृति-संस्कार को कलुषित कर दिया है। साधु-संतों पर प्रहार और आरोप लगाकर धर्म तक को नहीं छोड़ा है और अब अर्थव्यवस्था का रोना रो रहे हैं। इस तरह तो सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हर क्षेत्र में भाजपा ने देश का बंटाधार कर दिया है। इस अपील के बाद देश की जनता में अचानक आक्रोश का जो उबाल आया है, उसका प्रबंधन भाजपा किसी चुनावी-जुगाड़ की तरह नहीं कर पाएगी, अब भाजपा हमेशा के लिए जाएगी। देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! (Akhilesh Yadav on PM)

Back to top button
error: Content is protected !!