Google Analytics —— Meta Pixel

जहाज के टकराने से ढहा ब्रिज, हादसे के बाद से लापता 6 लोग मृत घोषित

American Bridge Accident: अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया, जिसमें घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद लापता 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। कोस्ट गार्ड अधिकारी एडमिरल शैनन गिलरीथ ने बताया कि कई घंटों तक पेटाप्सको नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि पानी के तापमान और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर मानना है कि नदी में गिरे 6 लोगों का जीवित होना अब बेहद मुश्किल है। इसे देखते हुए हम एक्टिव सर्च ऑपरेशन बंद कर रहे हैं। हालांकि  कोस्ट गार्ड और दूसरे अधिकारी अब भी यहां मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ, जानिए कहां किससे किसका मुकाबला

वहीं दाली जहाज पर मौजूद 22 क्रू सदस्य भारतीय थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कहा कि जहाज के क्रू ने समय पर खतरे की जानकारी दे दी। इसकी वजह से ब्रिज पर ट्रैफिक को रोक दिया गया और कई लोगों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि सिंगापुर के झंडे वाले दाली जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इसके बाद यह पुल से टकरा गया। इस दौरान पुल पर मौजूद 8 कंस्ट्रक्शन वर्कर पानी में गिर गए थे। ये पुल की मरम्मत का काम कर रहे थे। इनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि 6 लापता थे। गवर्नर मूर ने कहा कि ढहने से पहले पुल सही स्थिति में था। पुल का गिरना मैरीलैंड के लोगों के लिए एक चौंकाने वाली घटना थी। यहां के लोग पिछले 47 सालों से इसका इस्तेमाल कर रहे थे। जब पुल पानी में गिरा तो उस पर करीब 5 गाड़ियां भी मौजूद थीं। इनमें से एक ट्रैक्टर-ट्रेलर भी था। (American Bridge Accident)

दाली जहाज अमेरिकी समय के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे रवाना हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचने वाला था। मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी 4 लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। रेस्क्यू के वक्त बाल्टीमोर हार्बर में पानी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। अमेरिका के सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल के मुताबिक, 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर शरीर का टेम्प्रेचर भी तेजी से गिरता है। इसकी वजह से पानी में डूबे लोगों की जान को खतरा बढ़ जाता है। (American Bridge Accident)

बता दें कि दाली जहाज 984 फीट लंबा और 157 फीट चौड़ा था। जहाज सिनर्जी ग्रुप नाम की कंपनी का था। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक टकराने से ठीक पहले इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत जहाज के एंकर को नीचे गिरा दिया गया था, जिससे इसकी स्पीड कम करने में मदद मिलती है। बिजली जाने के बाद जहाज पर काला धुआं उठा और इसके बाद यह ब्रिज से टकराया। हालांकि इस दौरान क्रू का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। दूसरी तरफ घटना को देखते हुए मैरीलैंड में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है। राष्ट्रपति बाइडेन ने संसद में घोषणा की कि सरकार बाल्टीमोर ब्रिज को दोबारा बनाने के लिए पूरा खर्च उठाएगी। (American Bridge Accident)

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की ये घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी पर बनाया गया था। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है। मैरीलैंड सरकार की वेबसाइट के मुताबिक पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से करीब 5.2 करोड़ टन का अंतरराष्ट्रीय कार्गो (सामान) गुजरा था। इसकी कीमत 6.67 लाख करोड़ थी। इस पोर्ट के जरिए 15 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिली है। वहीं इसकी वजह से मैरीलैंड में भी करीब 1.39 लाख लोगों का गुजारा चलता है। (American Bridge Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!