Google Analytics —— Meta Pixel

आर्मी के 2 विमान आपस में टकराए, 2 लोगों की मौत

Army Aircraft Collided: मध्यप्रदेश के मुरैना के पास आर्मी के 2 विमान आपस में टकरा गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:- आज से 4 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, लोगों को हो सकती है परेशानी

दोनों विमानों के दो अलग-अलग जगहों पर गिरने का आशंका जताई जा रही है। एक प्लेन राजस्थान के भरतपुर और दूसरे के मध्यप्रदेश के मुरैना में गिरने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। मुरैना कलेक्टर ने कहा है कि दो पायलट को बचा लिया गया है। हादसे के शिकार हुए दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। ग्रामीणों के मुताबिक प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने आगरा से उड़ान भरी थी। इधर, भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। (Army Aircraft Collided)

इधर, बिहार में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान में पुलिस ने 162 IED बरामद किए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद करने का अभियान जारी है। CRPF के मुताबिक पुलिस ने औरंगाबाद में 13 IED नष्ट किए और पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 IED बरामद कर नष्ट कर दिए गए हैं। बारामूला जिले के पट्टन में नौकरी घोटाले और जबरन वसूली में पुलिस ने 2 आपराधियों उबैद नजीर सोफी और मोहम्मद इकबाल मेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर आम लोगों से ठगी करने का काम करते थे। आगे की जांच जारी है। (Army Aircraft Collided)

Back to top button
error: Content is protected !!