Google Analytics —— Meta Pixel

टाटा ने दिया ग्राहकों को झटका, 1 फरवरी से महंगी हो जाएगी गाड़ियां, कीमत में इतनी होगी बढ़ोतरी

Tata Motors : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स तेजी से अपने व्हीकल लाइनअप को अपडेट करने में लगी है। हाल ही में कंपनी ने घरेलू बाजार में अपने कई नए मॉडलों को पेश किया है। लेकिन टाटा की कार खरीदने वालों के लिए एक बड़ी ख़बर आई है। यदि आप भी टाटा सफारी से लेकर नेक्सॉन या टिएगो जैसे पेट्रोल-डीजल कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। टाटा मोटर्स ने आज अपने पैसेंजर व्हीकल लाइनअप में सभी वाहनों की कीमत में इजाफा करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : आज एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे

Tata Motors : 1 फरवरी से बढ़ेंगे गाड़ियों के दाम

कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स अपने सभी ICE (पेट्रोल-डीजल) से चलने वाले पैसेंजर वाहनों की कीमत में इजाफ कर रही है। ये नई कीमतें आगामी 1 फरवरी 2023 से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि, रेगुलेटरी बदलाव और इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि, किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया गया है।

Tata Motors : इतनी बढ़ेगी कीमत

टाटा मोटर्स का कहना है कि, वाहनों की कीमत में तकरीबन 1.2% का इजाफा किया जाएगा। जो कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के लिए भिन्न होगा। बता दें कि, टाटा मोटर्स तेजी से पैसेंजर सेग्मेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है। बीते दिसंबर महीने में कंपनी की मशहूर एसयूवी Tata Nexon देश की चौथी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार रही है। इस दौरान कंपनी ने इस कार के कुल 12,053 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 72,997 यूनिट्स के साथ कुल घरेलू बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। जो कि पिछले साल इसी महीने में 66,307 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें : India vs New Zealand : T20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से दी मात, नहीं चला हार्दिक पांड्या का जादू

ऑटो एक्सपो में मची थी धूम

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस बार के ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स जबरदस्त धूम रही। इस दौरान कंपनी ने अपने कई कॉन्सेप्ट और इलेक्ट्रिक मॉडलों को दुनिया के सामने पेश किया। जिसमें अविन्या, कर्व, हैरियर इलेक्ट्रिक, सिएरा कॉन्सेप्ट, पंच सीएनजी, अल्ट्रॉज सीएनजी इत्यादि प्रमुख थें। कंपनी Harrier EV को लेकर काफी सजग नजर आ रही है। जल्द ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को मजबूत पावरट्रेन और दमदार बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने डुअल सिलिंडर तकनीक से लैस अपने सीएनजी वाहनों को भी पेश किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!