Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान के लिए नासूर बना बलूचिस्तान, मुनीर सेना के खिलाफ 1 लाख गुरिल्ला लड़ाके तैयार

Balochistan Against Pakistan: प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध और अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाने वाला बलूचिस्तान इन दिनों इतिहास के सबसे बड़े और संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के लिए बलूचिस्तान अब एक ऐसा नासूर बन चुका है, जो लगातार उसकी नींव को हिला रहा है। हालात यह हैं कि पाकिस्तानी सेना के जवान भी अब इस क्षेत्र में जाने से कतराने लगे हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। बलोच नेताओं के मुताबिक संगठन के पास वर्तमान में लगभग 1 लाख गुरिल्ला लड़ाके शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय बलूच जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। ये विद्रोही शहरी इलाकों के साथ-साथ गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के हुक्मरान खुद मांगते हैं आर्थिक मदद, अब सऊदी अरब जाने वाले नागरिकों को दी भीख न मांगने की हिदायत

हैरानी की बात यह है कि BLA के पास अधिकांश वे हथियार हैं, जो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ इस्तेमाल के लिए लाए गए थे, लेकिन विद्रोहियों ने सैन्य चौकियों पर हमले कर इन्हें अपने कब्जे में ले लिया। ग्वादर से लेकर क्वेटा, कलात और तुरबत तक, बलोच लड़ाके लगातार पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान सीमा से लगे एक बड़े इलाके से पाकिस्तानी सेना का प्रभाव कम हुआ है। BLA का दावा है कि उसने पिछले कुछ दिनों के भीतर कई बड़े हमले किए हैं और बलूचिस्तान के करीब 85 प्रतिशत हिस्से पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इसके अलावा, संगठन का यह भी दावा है कि उनका अपना अलग राष्ट्रगान, झंडा और मुद्रा ‘बलूची फलूस’ है। (Balochistan Against Pakistan)

1947 से शुरू हुआ असंतोष और इतिहास

इस विद्रोह की जड़ें साल 1947 में जुड़ी हैं, जब बलूच समुदाय का मानना था कि उन्हें जबरन पाकिस्तान में मिलाया गया था। उस दौरान पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप कर बड़े नेताओं को बंदी बनाया और बलूच अधिकारों की मांग को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद साल 2002 में BLA एक नए और संगठित रूप में उभरा, जिसके बाद से यह संघर्ष लगातार गहराता गया। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रांत है। यहां रेलवे, सड़क और संचार ढांचे पर लगातार हो रहे हमले पाकिस्तान की चरमराती अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुके हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद जमीनी स्तर पर बलूचिस्तान धीरे-धीरे पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर होता नजर आ रहा है और बलूच जनता का यह आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। (Balochistan Against Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!