Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार : लगातार तीसरे वर्ष भी लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

Balodabazar News : कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि बलौदाबाजार जिलें को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुई है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी केके दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय एवं उपकोषालयो, बैंक के समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें : कुरुद के श्रीराम मंदिर पहुंचे जगद्गुरु रामस्वरूप आचार्य महाराज, लोगों ने फूलों से किया आत्मीय स्वागत

Balodabazar News : कलेक्टर ने दी बधाई

बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि पर जिला कोषालय के अधिकारियों – कर्मचारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमेशा मिलजुल कार्य करनें से ही प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें : नारायणपुर में बाल-बाल बचे गश्ती पर निकले जवान, नक्सलियों ने जंगल में छुपा रखा था 5 किलो IED

इस तरह की उपलब्धि से हमेशा कार्य कुशलता में दक्षता प्राप्त होती है। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे, सहायक कोषालय अधिकारी बंजारे, वैष्णव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Update : फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 4435 नए संक्रमित, एक्टिव केस भी 23 हजार के पार

Back to top button
error: Content is protected !!