मिशन-2023 को लेकर BJP में बदलाव, BJYM सदस्यों की जम्बो लिस्ट जारी

BJYM Members List: छत्तीसगढ़ में मिशन-2023 को लेकर BJP में बदलाव का दौर जारी है। इसी बीच BJYM की प्रदेश कार्यसमिति की 167 सदस्यों की जम्बो सूची जारी की गई है। BJYM के प्रदेशाध्यक्ष रविभगत ने सूची जारी की है। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की भी लिस्ट जारी की गई है, जिसके मुताबिक 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। बृजलाल राठौर मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं कल्लू सिंह राजपूत कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी तेज, 10 हजार से ज्यादा कांग्रेसी होंगे शामिल

इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी कार्यकारिणी का ऐलान किया है। नई कार्यकारिणी में 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं
105 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही कई जिलों के शहर और जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। इंदौर अरविंद बागड़ी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की पीसीसी में वापसी हुई है। नई कार्यकारिणी में माणक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। खंडवा जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को बदला गया है। खंडवा शहर मोहन दक्से, ग्रामीण मनोज भारतकर की नियुक्ति हुई है। (BJYM Members List)

 

बुरहानपुर जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को बदला गया है। बुरहानपुर शहर हर्ष रिंकू टांक, ग्रामीण रामकिसन पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। आगर-मालवा में बंसीलाल पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है। अशोकनगर से कृष्णपाल यादव को अध्यक्ष बनाया गया। होशंगाबाद का अध्यक्ष पुष्पराज पटेल बने। ग्वालियर ग्रामीण का अध्यक्ष प्रभुदलाय जौहारे को बनाया गया। कटनी का शहर अध्यक्ष विक्रम खमपारिया को बनाया गया। खरगोन का अध्यक्ष रवि नायक को बनाया गया। उमरिया का अध्यक्ष अजय सिंह को बनाया गया। (BJYM Members List)

रतलाम ग्रामीण का अध्यक्ष कैलाश पाटीदार को बनाया गया। रीवा शहर अध्यक्ष लखन लाल खंडेलवाल को बनाया गया। सागर जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को बदला गया। शहर की जिम्मेदारी राजकुमार पचौरी और ग्रामीण की आनंद अहिरवार को दी गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस भी सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी हुई है, जिसे लेकर टीम तैयार की जा रही है, ताकि विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बने। जबकि छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी हुई है, जिसे लेकर रणनीति तैयार किए गए हैं। अब चुनाव का परिणाम ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस और छत्तीसगढ़ में BJP का भाग्य निर्धारित करेगा। (BJYM Members List)

Related Articles

Back to top button