NDA में फिर शामिल होने के बाद PM मोदी से पहली बार मिले CM नीतीश कुमार, शाह और नड्डा से भी मुलाकात
CM Nitish Meet PM: बिहार में NDA के साथ फिर सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब तीस मिनट बात हुर्ह। CM नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हो गई। हम लोग जो पहले भी साथ में थे, बीच में 2 बार इधर-उधर हो गए, लेकिन अब हम इधर ही रहेंगे। अब यहीं (NDA) रहेंगे। हम 1995 से साथ में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि अभी इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें:- शरद गुट की पार्टी को मिला नया नाम, अब NCP शरदचंद्र पवार पार्टी
Chief Minister of Bihar, Shri @NitishKumar, met Prime Minister @narendramodi. pic.twitter.com/90j2edfVXE
— PMO India (@PMOIndia) February 7, 2024
इससे पहले PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार की मुलाकात पिछले साल सितंबर में G20 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में हुई थी। CM नीतीश कुमार के कारकेड को PM मोदी के गुजरने का इंतजार करना पड़ा। इसके कारण उन्हें लगभग 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुकना पड़ा। दरअसल, जब CM नीतीश कुमार 7 लोक कल्याण मार्ग (PM हाउस) जा रहे थे, उसी दौरान PM का काफिला संसद से पीएम हाउस पहुंच रहा था। PM नरेंद्र मोदी का रुट निर्धारित था। CM नीतीश कुमार को उनका काफिला गुजर जाने और क्लीयरैंस मिल जाने तक ट्रैफिक में ही रुकना पड़ा। इस दौरान स्पेशल ब्रांच के गार्ड उनकी गाड़ी को घेरे रहे। (CM Nitish Meet PM)
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से भेंट हुई।
मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और नीतीश जी के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार में सुशासन और विकास को गति देगी। pic.twitter.com/rLC3hZ3bfm
— Amit Shah (@AmitShah) February 7, 2024
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि देश को और बिहार को इसी तस्वीर का इंतजार था नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल से इसी के लिए मिले हैं। साफ दिख रहा था कि दोनों मिले तो डबल इंजन हो गया। बिहार में सिंगल इंजन था अब वंदे भारत के स्पीड वाला इंजन मिल गया है। पहले भी ये लोग एक थे अभी एक हैं और आगे एक रहेंगे इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है। कोई कितनी भी कोशिश कर ले बिहार में एनडीए लंबे समय तक थी और आगे भी लंबे समय तक रहेगी। (CM Nitish Meet PM)
#WATCH दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। pic.twitter.com/zspUk2A5Q8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, “मैं उनके(नीतीश कुमार) ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं… इस तरह की हरकत से गौरवशाली परंपराओं को, जिसके लिए बिहार जाना जाता है, ठेस पहुंचती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “NDA का मतलब ‘नो डेटा अवेलेबल’ है। उनके (भाजपा) पास कोई आंकड़े नहीं हैं। वे सच नहीं बोल सकते, वे झूठ बोलते रहते हैं। (CM Nitish Meet PM)
#WATCH पटना: भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा, "देश को और बिहार को इसी तस्वीर का इंतजार था आज नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल से इसी के लिए मिले हैं। साफ दिख रहा था कि दोनों मिले तो डबल इंजन हो गया। बिहार में सिंगल इंजन था अब वंदे भारत के स्पीड वाला इंजन मिल गया है।… pic.twitter.com/kobgoGhEi1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "NDA का मतलब 'नो डेटा अवेलेबल' है। उनके(भाजपा) पास कोई आंकड़े नहीं हैं। वे सच नहीं बोल सकते, वे झूठ बोलते रहते हैं…" pic.twitter.com/h89ftu8D48
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024