छत्तीसगढ़: खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुई धान खरीदी, किसानों में काफी उत्साह

बलौदा बाजार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ग्राम अर्जुनी में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़: खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुई धान खरीदी, किसानों में खासा उत्साह
प्रतीकात्मक फोटो

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में आज से होगी धान खरीदी, साढ़े 22 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी सरकार, बारदाना इस साल भी बना मुसीबत

इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। आज से खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

छत्तीसगढ़: खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुई धान खरीदी, किसानों में खासा उत्साह
प्रतीकात्मक फोटो

Related Articles

Back to top button