छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी, विधानसभा चुनाव का दिख रहा असर

Chhattisgarh Paddy Purchase 2023: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बहुत ही धीमी गति से चल रही है। प्रदेश में अब तक सिर्फ 6 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं 1 लाख 61 हजार किसानों ने धान बेची है। किसानों को भुगतान के लिए 1 हजार 604 करोड़ रुपए जारी किया गया है। चुनाव और त्यौहार के बाद उपार्जन केंद्रों में धान की आवक बढ़ गई है। बता दें कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी प्रक्रिया चलेगी। इस साल करीब 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें:- 5 चुनावी राज्यों से 1760 करोड़ की शराब और कैश जब्त, टॉप पर तेलंगाना 

छत्तीसगढ़ में चुनाव का असर धान खरीदी पर भी देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में किसानों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक से बढ़कर एक लुभावने वादे किए हैं। भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने और एकमुश्त राशि देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदी के साथ कर्जमाफी की घोषणा की है। लिहाजा, किसान धान बेचने ही नहीं पहुंच रहे हैं। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2023)

सुरजपूर के किसानों को भी नई सरकार बनने का इंतजार है। जिले में धान खरीदी शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। बावजूद उसके 80 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड किसान धान नहीं बेच रहे है। किसानों को घोषणाओं में हुए धान के समर्थन मूल्य के लाभ की आस है। उन्हें भरोसा है कि नई सरकार में नई दरों का लाभ मिलेगा। जबकि जिले में बारिश में देरी एक वजह मानी जा रही है। हालांकि धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी किसानों को समझाइश दे रहे हैं। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2023)

Related Articles

Back to top button