CG Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र, प्रश्नकाल में उठा स्कूलों का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र (CG Monsoon Session) का आगाज़ आज के सदन के 5 दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। दिवंगत सदस्य मकसूदन लाल चंद्राकर, अमीन साय, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, अग्नि चंद्राकर और अंतु राम कश्यप के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
यह भी पढ़े :- Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई को लद्दाख के जाएंगे पीएम मोदी, करगिल युद्ध की रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल
सदन में सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि देने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत सदस्यों के निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वहीं सदन के नेता और सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने भी पूर्व सदस्यों के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नेता-प्रतपिक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत पूर्व सदस्यों के साथ एक पारिवारिक संबंध रहा है। उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।
सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने स्कूलों में भरे और रिक्त पदों की मांगी जानकारी के बारे में पूछा साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती कब तक होगी? यही नहीं मोतीलाल साहू ने ये भी कहा की स्कूलों में शिक्षकों की कमी है.
वही मोतीलाल साहू के इस सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- की देश के औसत से हमारा शिक्षकों का औसत बेहतर है, फिर भी शिक्षकों की कमी है. प्रदेश में करीब 300 शिक्षक विहीन स्कूल है और करीब 5500 एकल शिक्षक स्कूल है. उक्तियुक्तकरण पहले करेंगे, फिर शिक्षकों की भर्ती करेंगे. उक्तियुक्तकरण से भी शिक्षकों की कमी दूर होगी . (CG Monsoon Session)
कार्यमंत्रणा समिति की हुई बैठक
मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं। (CG Monsoon Session)




