Google Analytics —— Meta Pixel

Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई को लद्दाख के जाएंगे पीएम मोदी, करगिल युद्ध की रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

Kargil Vijay Diwas : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 जुलाई को लद्दाख में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ में शामिल होंगे। लद्दाख के उपराज्यपाल एवं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया है। आपको बता दें कि भारत ने साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध पर विजय हासिल की थी। इस साल भारतीय सेना की जीत की रजत जयंती है।

यह भी पढ़ें:- भारत को जानने के लिए अवधारणाओं से मुक्त नई सोच की जरूरत: PM नरेंद्र मोदी

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas ) की रजत जयंती के अवसर पर कारगिल जिले के द्रास में 24 से 26 जुलाई तक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी 26 जुलाई के दिन कारगिल युद्ध स्मारक आएंगे और कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के दिन आयोजित समारोह मे शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई की सुबह लद्दाख के द्रास ब्रिगेड हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां सेना के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कारगिल युद्ध स्मारक के लिए रवाना होने से पहले एक कक्ष में आराम करेंगे। फिर द्रास हेलीपैड से सुरक्षा के बीच शहीदों को दी जाने वाले पुष्पांजलि समारोह में शामिल होंगे।

पीएम मोदी शहीद मार्ग (वॉल ऑफ फेम) का दौरा करेंगे। वह आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करेंगे और कारगिल युद्ध की कलाकृतियों के संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वीर नारियों’ (युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियां) से बातचीत करेंगे और वीर भूमि का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शिंकू ला सुरंग का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे।

26 जुलाई को मनाया जाता है करगिल विजय दिवस
करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas ) हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है. दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पार करते हुए कश्मीर के कुछ पहाड़ों पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी और इसके बाद भारत सरकार ने 200,000 भारतीय सैनिकों को लामबंद करते हुए ऑपरेशन विजय के साथ जवाब दिया था. 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को उनके कब्जे वाले स्थानों से बेदखल करने के साथ युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया था.

Back to top button
error: Content is protected !!