Parliament Monsoon Session : राहुल ने ऐसा क्या कहा कि लोकसभा में भड़क गए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मेरी जो शिक्षा है और जो मेरे संस्कार हैं, मेरा सामाजिक जीवन है... मुझे मेरी राज्य की और जनता की स्वीकृति मिली है. मुझे सदन में इसके लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है".
Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र जारी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा हुआ. गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी पर आरोप लगाते हैं, खुद को छोड़कर. इसके बाद प्रधान ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे जनता ने चुनकर भेजा है. देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है और मैं उनके कहने से यहां जवाब दे रहा हूं.
यह भी पढ़ें:- भारत को जानने के लिए अवधारणाओं से मुक्त नई सोच की जरूरत: PM नरेंद्र मोदी
क्या कहा राहुल गांधी ने
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है. केवल NEET में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी गड़बड़ी नजर आ रही है. मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है. मुझे नहीं लगता कि वह यहां जो कुछ हो रहा है वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं. (Parliament Monsoon Session)
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झूठ केवल चिल्लाने से सच नहीं हो जाता. विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. नेता प्रतिपक्ष का कुछ नहीं हो सकता है. पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है. राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. (Parliament Monsoon Session)
https://www.youtube.com/live/fuGZw50d6CU?si=ATGIYZOcMruG3TzB



