शहर दहला: पारिवारिक विवाद में पति ने किया खूनी हमला, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी मां और बहन भी हमले में घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- भीलवाड़ा में शराब समझकर पीया जहरीला केमिकल, 4 लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
घटना वैष्णोदेवी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास और ननद उसे बचाने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस तथा डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और तीनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पत्नी की स्थिति अधिक नाजुक बताई जा रही है। (Chhattisgarh Crimes News)
बताया जा रहा है कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पहले भी जेल जा चुका था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और वे फिर साथ रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Chhattisgarh Crimes News)



