रायपुर में BJP 9 मार्च को करेगी किसान सम्मेलन का आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

CG BJP Kisan Sammelan: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद BJP अब लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है। इस बीच भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले यानी 9 मार्च को छत्तीसगढ़ में बड़ा किसान सम्मेलन करने जा रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ इस सभा के जरिए राजधानी में भाजपा की चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी रायपुर में होगी। यह बैठक 8 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी।

यह भी पढ़ें:- मार्च महीने में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। 9 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा। राज्य के सभी किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है। भाजपा लोकसभा से पहले रायपुर में किसानों की बड़ी सभा करने जा रही है। यह राष्ट्रीय स्तर की सभा तब हो रही है, जब देश के हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन भी चर्चा में है। (CG BJP Kisan Sammelan)

इस सभा में देश के किसानों से जुड़े कुछ अहम ऐलान भी हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में अन्नदाता को लुभाने के लिहाज से ये अहम आयोजन है। इसके लिए भाजपा से छत्तीसगढ़ को चुना है। इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की बात होगी। छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का प्रचार होगा। प्रदेश सरकार ने इस बार 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया। (CG BJP Kisan Sammelan)

किसानों को जल्द मिल सकती है अंतर की राशि

PM किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि दी जाती है। सरकार बनते ही किसानों से जुड़े कुछ बड़े फैसले छत्तीसगढ़ में हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। किसानों को 3100 की दर से सरकार भुगतान करेगी माना जा रहा है कि राशि जल्द जारी होगी। CM विष्णुदेव साय ने भी कहा था कि किसानों को अंतर की राशि आचार संहिता लागू होने से पहले ही मिल जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि किसानों को कब तक अंतर की राशि मिल पाती है। (CG BJP Kisan Sammelan)

Related Articles

Back to top button