T20 World Cup 2022 : दूसरे वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड से होगा टीम इंडिया का सामना, इतने बजे शुरू होगा मैच

T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में बुधवार यानि 19 अक्टूबर को टीम इंडिया अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के सामने होगी। पहले वॉर्म-अप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से मात दी थी।

पहले मैच में केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और फिर अंत में मोहम्मद शमी का कमाल देखने को मिला था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया चाहेगी कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े स्टार्स भी कोई कमाल करें और सुपर-12 स्टेज के लिए तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें : Indian Electric Car : ओला इलेक्ट्रिक देगी टेस्ला को चुनौती, भारत में लांच करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

T20 World Cup 2022 : कहां खेला जा रहा है मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा यह वॉर्म-अप मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में ही खेला जा रहा है। यहां पर ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मैच खेला था। भारतीय समयानुसार, भारत-न्यूजीलैंड का वॉर्म-अप मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के इस दूसरे वॉर्म-अप मैच का प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन से डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

क्या आज के मैच में खेलेंगे ऋषभ पंत

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 15 खिलाड़ियों को खिलाया था। हालांकि मौका कुछ ही लोगों को मिला था। अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। जिसमें एक बड़ा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी है। अभी भारतीय टीम दिनेश कार्तिक के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन ऋषभ पंत को भी मौके का इंतज़ार है। इसी के साथ बल्लेबाजी क्रम में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की भी एंट्री हो सकती है। ऐसे में देखना होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ को मौका देंगे।

यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election 2022 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम जयराम ठाकुर यहां से लड़ेंगे चुनाव

T20 World Cup 2022 दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
रिजर्व: शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढी, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फीलिप्स, जिमी नीशम, डिरेल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गुप्टिल, लॉकी फर्ग्युसन, डिवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन

Related Articles

Back to top button