Google Analytics —— Meta Pixel

Crime News : राजधानी में नशेड़ी युवक ने दुकानदार पर किया धारदार हथियार से हमला ,गिरफ्तार

Crime News :  राजधानी रायपुर में नशेड़ी युवक ने दिनदहाड़े पान ठेला के संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- दिलों पर राज करने आ रहा है Nokia का क्यूट स्मार्टफोन, फीचर्स देख मचल उठे लोग

जनाकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत कैलाशपुरी चौक स्थित पान ठेला में एक युवक नशे की हालत में सिगरेट लेने आया. लेकिन किसी बात को लेकर उसका ठेला संचालक महेश देवांगन से विवाद हो गया और इतने में ही नशेड़ी युवक ने दिनदहाड़े संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में संचालक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है. (Crime News )

यह भी पढ़े :- संत माता कर्मा पर बनेगी ऐतिहासिक फिल्म, डायरेक्टर ने क्या कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर

वहीं स्थानीय लोगों ने नशेड़ी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि यह विवाद आधे घंटे तक चलता रहा. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े :- बृजमोहन अग्रवाल गौठानों में गोबर ढूंढने लगे बृजमोहन, बोले- न मिला, न बिका तो गया कहां

देखें Video (Crime News )

Back to top button
error: Content is protected !!