Delhi Election Result : दिल्ली को भाजपा और मोदी जी के नेतृत्व में अटूट विश्वास: बृजमोहन
Delhi Election Result : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Election Result) में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के लिए समस्त दिल्लीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विजय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर जनता के अटूट विश्वास और विकास के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।
यह भी पढ़े :- दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार, PM नरेंद्र मोदी ने कहा- जनशक्ति सर्वोपरि
सांसद अग्रवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता ने 26 वर्षों के बाद इतिहास रचते हुए पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया है। इस अभूतपूर्व जनादेश ने न केवल दिल्ली के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया है कि देश और दिल्ली की जनता भाजपा और मोदी जी के नेतृत्व में अटूट विश्वास रखती है। (Delhi Election Result)
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सशक्त संगठनात्मक रणनीति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन का परिणाम है। दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर इस विजय को सुनिश्चित किया है, जिसके लिए वे सभी अभिनंदन के पात्र हैं।
यह भी पढ़े :- पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार की हार, जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई
अग्रवाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने दिल्ली की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और समस्त नेतृत्व को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
बृजमोहन ने यह भी कहा कि, आने वाले निकाय चुनाव में रायपुर की जनता भी दिल्ली की तरह यहां कमल खिलाएगी। (Delhi Election Result)



