गाजा सीजफायर का श्रेय, ईरान पर 32 हजार हत्याओं का आरोप, डोनाल्ड ट्रम्प का संसद में आक्रामक संबोधन

Donald Trumps Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ को संबोधित करते हुए विदेश नीति, महंगाई, टैरिफ, इमिग्रेशन और ऊर्जा उत्पादन जैसे कई मुद्दों पर बड़े दावे किए। करीब 1 घंटा 50 मिनट के संबोधन में ट्रम्प ने खुद को निर्णायक और आक्रामक नेता के रूप में पेश किया। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान 32 हजार प्रदर्शनकारियों की मौत का जिम्मेदार है और अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें विकसित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला कर उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम पूरी तरह खत्म कर दिया। ट्रम्प ने हमास और इजराइल के बीच गाजा में हुए संघर्ष विराम को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, कहा- मैं दखल नहीं देता तो मारे जाते पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ
उन्होंने कहा कि इस समझौते से सभी इजराइली बंधक रिहा हुए और क्षेत्र में हिंसा कम हुई है। ट्रम्प ने बढ़ती कीमतों के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और डेमोक्रेटिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों से कीमतें तेजी से नीचे आ रही हैं और जल्द ही ऐसे नतीजे दिखेंगे जिनकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें उनके कुछ टैरिफ आदेशों पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत 15% नया वैश्विक टैरिफ लागू करने की घोषणा की और कहा कि इससे अमेरिका को आर्थिक-राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से फायदा होगा।
9 महीनों में अमेरिका में शून्य अवैध लोगों को आने दिया गया: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले 9 महीनों में अमेरिका में शून्य अवैध लोगों को आने दिया गया है। हम हमेशा ऐसे लोगों को कानूनी तौर पर आने देंगे, जो हमारे देश से प्यार करेंगे और इसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हमारे बॉर्डर पर जानलेवा फेंटानिल का फ्लो एक साल में रिकॉर्ड 56% कम हुआ है। पिछले साल, हत्या की दर में रिकॉर्ड इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। यह सबसे बड़ी गिरावट है। 125 से ज्यादा सालों में सबसे कम संख्या। उन्होंने कहा कि मैं आपसे सेव अमेरिका एक्ट को मंजूरी देने के लिए कह रहा हूं। गैर-कानूनी विदेशियों और दूसरे बिना इजाजत वाले लोगों को हमारे पवित्र अमेरिकी चुनावों में वोट देने से रोकें। हमारे चुनावों में धोखाधड़ी बहुत ज्यादा है। (Donald Trumps Claim)
ड्रिल, बेबी, ड्रिल का किया जिक्र
ट्रंप ने कहा कि सभी वोटरों को वोटर ID दिखाना होगा। वोट देने के लिए सभी वोटरों को नागरिकता का सबूत दिखाना होगा और बीमारी, विकलांगता, सेना या यात्रा के अलावा अब कोई भी गलत मेल-इन बैलेट नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकन नैचुरल गैस प्रोडक्शन अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर है, क्योंकि मैंने ड्रिल, बेबी, ड्रिल करने का अपना वादा निभाया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में रोजाना 6 लाख बैरल से ज्यादा तेल उत्पादन बढ़ा है। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया और 80 मिलियन बैरल तेल हासिल करने का दावा किया। ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार की पहली ड्यूटी अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन के दौरान हजारों अपराधी प्रवासी के रूप में अमेरिका में दाखिल हुए। (Donald Trumps Claim)
ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम की तारीफ
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम और बेहतर और बेहतर करते रहेंगे। यह अमेरिका का गोल्डन एज है। जब मैंने 12 महीने पहले इस चैंबर में बात की थी, तो मुझे एक ऐसा देश विरासत में मिला था जो संकट में था, जिसकी इकॉनमी रुकी हुई थी, महंगाई रिकॉर्ड लेवल पर थी, बॉर्डर पूरी तरह खुला था, मिलिट्री और पुलिस में भर्ती बहुत खराब थी, देश में क्राइम बहुत ज्यादा था और पूरी दुनिया में जंग और अफरा-तफरी मची हुई थी। लेकिन आज रात, सिर्फ एक साल बाद, मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और यह सदियों का बदलाव है। यह सच में सदियों का बदलाव है। भाषण के दौरान ट्रम्प ने अमेरिकी ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम की तारीफ की और महिला टीम को भी व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की बात कही। स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में ट्रम्प ने खुद को मजबूत राष्ट्रवादी नेता के रूप में प्रस्तुत किया। ईरान का परमाणु कार्यक्रम, गाजा सीजफायर, टैरिफ और तेल उत्पादन जैसे मुद्दों पर किए गए उनके दावों ने अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी राजनीति में नई बहस को जन्म दिया है। (Donald Trumps Claim)



