Dewas Murder : मध्य प्रदेश के देवास में बंद कमरे में रखे फ्रिज से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की 11 महीने पहले हत्या कर शव को फ्रिज में रखा गया था. वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी. उसकी हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका साथी एक अन्य अपराध में राजस्थान की जेल में बंद है. पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. वारदात का खुलासा तब हुआ जब कमरे का ताला तोड़ा और अंदर जाकर फ्रिज को बंद किया गया.
यह भी पढ़े :- किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उनकी मदद करना जरूरी है: राज्यपाल रमेन डेका
घर खाली कर भागा आरोपी
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव (Dewas Murder) काफी पुराना है।
धराया आरोपी
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था।
मामूली विवाद में 11 महीने पहले कर दी हत्या
आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में बीते साल मार्च में पिंकी की गला घोंटकर हत्या (Dewas Murder) कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी।
शव पड़ चुका था काला
पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं।